{"_id":"641f1b2888feec148f06f785","slug":"opposition-to-abolish-lok-sabha-membership-of-rahul-gandhi-congress-will-hold-satyagraha-in-jaipur-tomorrow-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने का विरोध, कल जयपुर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने का विरोध, कल जयपुर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Mon, 27 Mar 2023 05:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:53 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद रहे राहुल गांधी की को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश लगातार दिखाई दे रहा है। जयपुर में कलेक्ट्री सर्किल पर रविवार को सत्याग्रह रखा गया है।
विज्ञापन
कल कांग्रेस करेगी सत्याग्रह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर में रविवार को कलेक्ट्री सर्किल, बनीपार्क पर कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह करेगी। 26 मार्च को सुबह 10 बजे सभी कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्री पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के भाजपाई षड्यंत्र और अलोकतांत्रिक कामों के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रविवार को कलेक्ट्री सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सत्याग्रह आयोजित होगा।
विज्ञापन
इन नेताओं को सत्याग्रह में किया गया आमंत्रित
कांग्रेस पार्टी के इस सत्याग्रह में जयपुर शहर के पार्टी विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, बोर्ड,निगम और आयोगों के चेयरमैन, पीसीसी मेंबर, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, ब्लॉक-अध्यक्ष, मंडल-अध्यक्ष, वार्ड-अध्यक्ष, मेयर-डिप्टी मेयर सहित सभी 250 वार्डों के पार्षद और पार्षद प्रत्याशी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और जयपुर शहर के सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा गया है।
चुनावी साल में केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करेगी कांग्रेस
केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने और कांग्रेस नेता पर हुई कार्रवाई को जनता के बीच भुनाने में अब कांग्रेस पार्टी जुट गई है। कांग्रेस चाहती है कि राजस्थान में चुनावी साल में इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाए। कांग्रेसी आरोप लगा रही है कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग केंद्र की बीजेपी और सरकार लगातार कर रही है।
महंगाई, बेरोजगारी और देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने और विपक्ष को कुचलने के लिए यह सब किया जा रहा है। मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने सभी कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अनिवार्य रूप से सत्याग्रह धरने में पहुंचने को कहा है।