{"_id":"00a8ecdbb7214944a41dd4e932b32d4b","slug":"onion-potato-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों पर मिलेंगे सस्ते आलू-प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों पर मिलेंगे सस्ते आलू-प्याज
ब्यूरो/अमर उजाला, राजस्थान
Updated Tue, 08 Jul 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बाजार की कीमतों से सस्ते आलू-प्याज अब राशन की दुकानों पर मिलेंगे।
विज्ञापन
जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्णय में किया गया।
राजे ने कृषि, सहकारिता व खाद्य विभागों के उच्चाधिकारियों को इसके लिए तुरंत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
साथ ही सरकार ने आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर एक सप्ताह के भीतर काबू पाने और मॉनिटरिंग करने के लिए चार उच्चाधिकारियों का एक समूह भी बनाया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) अशोक सम्पतराम की अध्यक्षता में बनाया गया यह समूह सप्ताह भर में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (सहकारिता) राजहंस उपाध्याय, राजस्थान राज्य भंडारण निगम के सीएमडी ललित मेहरा व प्रमुख खाद्य सचिव सुबोध अग्रवाल इस समूह के सदस्य होंगे।
जयपुर में कीमतें (लगभग में)
सब्जी---------थोक----------खुदरा---------फेरीवाले
आलू---------12.5---------18.20---------20.22
प्याज---------16.23---------23.28---------28.30