{"_id":"583185b24f1c1bb604b3978c","slug":"one-crore-32-lakh-was-arrested-along-with-five-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : ब्लैकमनी को ह्वाइट करने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : ब्लैकमनी को ह्वाइट करने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Nov 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर में पुलिस ने एक करोड़ 32 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस ने पांच लड़कियों सहित 12 लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि तीन गाड़ियों में एक करोड़ 32 लाख रुपये की नई और पुरानी करेंसी ठूंसकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
अलवर जिला पुलिस ने किशनगढ़बास और तिजारा में अलवर भिवाड़ी मेगा हाइवे पर कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 32 लाख 43 हजार रुपए जब्त किए। पकड़े गए लोगों में अरबन कोपरेटिव बैंक का उपाध्यक्ष अशोक जोशी भी शामिल है। जोशी ने पुलिस को बताया कि गाड़ियों में लड़कियों को इसलिए बैठाई थी ताकि पुलिस को शक नहीं हो। उसने बताया कि वह इन रुपयों को ठिकाने के लिए दिल्ली ले जा रहा था।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपियों की तरफ से कोई संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन