फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   On suspicion of mobile theft hotel owner put a hot iron chain on child hand in nagaur

Rajasthan: मोबाइल चोरी के शक में होटल मालिक ने बच्चे के हाथ पर रख दी लोहे की गर्म जंजीर

Sat, 09 Apr 2022 06:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Apr 2022 06:06 PM IST
सार

पिता की शिकायत पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने दोनों को हाेटल से मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी होटल मालिक और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
On suspicion of mobile theft hotel owner put a hot iron chain on child hand in nagaur
बच्चे की हथेलियों पर पड़े छाले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के परबतसर में एक होटल मालिक ने 17 साल के नाबालिग को चोरी के शक में दर्दनाक सजा दी। बच्चे के हाथ पर उसने गर्म लोहे की मोटी चेन रख दी गई। इसके बाद भी बच्चे ने चोरी की बात नहीं मानी तो बंधक बनाकर उससे होटल में काम कराने लगे। बच्चा दर्द से कहराता रहा लेकिन होटल मालिक का दिल नहीं पसीजा। यह देख उसकी होटल में काम करने वाला नाबालिग का पिता भी रोने लगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्चे ने चोरी की बात नहीं मानी तो होटल मालिक ने पिता-पुत्र दोनों को बंधक बना लिया। किसी तरह मौके पाकर पिता ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की। मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने होटल पहुंच कर नाबालिग को मुक्त करवाया। इसके बाद इस दर्दनाक सजा की बात सामने आई। पुलिस ने होटल मालिक और उसके एक साथी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

होटल में दो साल से काम कर रहा था पिता 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़के के पिता दो साल से मनवार होटल पर काम करते हैं। चार अप्रैल को बेटा अपने पिता से मिलने आया था। छह अप्रैल उसके पापा और दो अन्य कर्मचारियों के मोबाइल चोरी हो गए। होटल मालिक दलिप सिंह ने नबालिग पर चोरी पर शक जताया। लड़के ने चोरी करने से मना किया तो होटल मालिक उसे मंदिर में ले गया।

यहां पहुंचकर कहा कि गर्म चेन हाथ पर रखो, यदि मोबाइल चोरी किया है तो तुम्हारे हाथ जल जाएंगे और चोरी नहीं किया है तो नहीं जलेंगे। लड़का लगातार मना करता रहा, लेकिन होटल मालिक ने गर्म चेन उसकी हथेली पर रख दी। इससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जल गए। उन पर छाले भी पड़ गए।  

होटल मालिक ने पिता-पुत्र को दी धमकी
छह अप्रैल की शाम को दलिप सिंह और उसका साथी सोनू लड़के को होटल लेकर आए। यहां बच्चे और उसके पिता को धमकी देते हुए कहा कि जब तक मोबाइल नहीं मिलेगा तब तक होटल में काम करना पड़ेगा। सात अप्रैल को मौका मिलते ही बच्चे के पिता ने चाइल्ड लाइन को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे टीम के अधिकारियों ने बच्चे से बात की तो वह रोने लगा। परबतसर पुलिस ने पिता-पुत्र को होटल से मुक्त कराया। पुलिस होटल मालिक दलिप सिंह और साथी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed