फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nursing staff of PBM Hospital sitting on dharna against the assault in bikaner

Rajasthan: पीबीएम में देर रात नर्सिंग स्टाफ से मारपीट, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह धरने पर बैठे कर्मचारी

Tue, 01 Mar 2022 03:15 PM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Mar 2022 03:15 PM IST
सार

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में पूरा स्टाफ धरने पर बैठ गया है। नर्सिंग कर्मचारी मारपीट करने वाले मरीज के परिजनों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन मारपीट की घटनाओं को नहीं रोक पा रहा है। 

विज्ञापन
Nursing staff of PBM Hospital sitting on dharna against the assault in bikaner
मांग को लेकर धरने पर बैठा नर्सिंग स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के पीबीएम के पोस्ट कोविड-19 के आईसीयू वार्ड में सोमवार देर रात एक महिला नर्स सहित दो कर्मचारियों के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट कर दी। इससे नाराज पीबीएम अस्पताल के सभी नर्सिंगकर्मियों ने मंगलवार सुबह हड़ताल शुरू कर दी है। सभी पीबीएम के मुख्य गेट के आगे बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, नर्सिंग कर्मचारियों के हड़ताल के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


नर्सिंगकर्मी धनाराम नैण ने बताया कि सोमवार देर रात पोस्ट कोविड-19 के आईसीयू वार्ड में 14 नंबर बेड पर कृष्णा देवी नाम की मरीज भर्ती थी। उनके परिजन नर्सिंग कर्मचारियों के कमरे बैठ गए थे। इसी बात को लेकर मरीज के परिजन और ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग कर्मी तेजपाल और सुमन मेहरा के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद उन्होंने दोनों के साथ मारपीट कर दी।  
विज्ञापन


नर्सिंग कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला के परिजनों ने अपने आपको पुलिसकर्मी का रिश्तेदार बताते हुए धौंस जमा रहे थे। इसके बाद उन्होंने दोनों के साथ मारपीट कर दी, इससे उन्हें चोटें भी आईं हैं। विरोध कर रहे निर्सिंग स्टाफ ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी वे अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आए दिन नर्सिंग कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed