फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NSG commandos shot in Bharatpur admitted in hospital

Rajasthan: भरतपुर में एनएसजी कमांडो को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था

Mon, 03 Oct 2022 10:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 03 Oct 2022 10:12 AM IST
सार

एनएसजी कमांडो अपने भतीजे की तबीयत खराब होने पर घर आया था। तीन बदमाश ने उसकी गाड़ी पर पथराव कर दिया और फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
NSG commandos shot in Bharatpur admitted in hospital
भरतपुर में एनएसजी कमांडो को गोली मारी - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शहर में एनएसजी के एक कमांडो पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे कमांडो घायल हो गया। घायल कमांडो का आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनएसजी के कमांडो पर अटल बंद थाना इलाके में शनिवार रात 12 बजे फायरिंग की गई। एनएसजी कमांडो अजीत सिंह अपने साले के साथ एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहा था। उसने रास्ते में ही साले को उतार दिया। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश ने उसकी गाड़ी पर पथराव कर दिया और फायरिंग कर दी। कमांडो के हाथ में और एक गोली पैर में लगी और उसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल अजीत सिंह ने वारदात की सूचना अपने छोटे भाई प्रदीप को दी। इस पर वह मौके पर पहुंचा और अजीत को आरबीएम अस्पताल ले गया। 

विज्ञापन


घायल कमांडो अजीत सिंह ने बताया कि उसका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं है। एनएसजी कमांडो अजीत सिंह हरियाणा के मानेसर गुड़गांव में तैनात है। वह अपने भतीजे की तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी पर आया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed