फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   notice issued to remove illegal construction

राजस्थान में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस

Tue, 23 Oct 2012 03:50 PM IST
उदयपुर/इंटरनेट डेस्क
उदयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Oct 2012 03:50 PM IST
विज्ञापन
notice issued to remove illegal construction

राजस्थान के उदयपुर में झीलों के क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी होने पर लोगों मे हड़कंप मच गया है। अवैध निर्माण हटाने के उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। साथ ही लोगों को 15 दिन में अवैध निर्माण हटा लेने की चेतवानी दी है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने झीलों के निर्माण निषेध क्षेत्र में 72 से अधिक व्यावसायिक एवं आवासीय मकानों को अवैध चिह्नित किया है। जारी नोटिस में इन्हें चेतावनी दी गई है कि अवैध निर्माण को 15 दिन में हटाया जाये, नहीं तो नगर विकास न्यास उन्हें हटाएगा। न्यास द्वारा वर्ष 2008 और 2012 तक के उन सभी प्रकरणों में नोटिस जारी किये जो अवैध निर्माण के दायरे में आ रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने झील संरक्षण समिति के राजेन्द, राजदान की याचिका पर पिछले दिनों जिला प्रशासन को एक महीने की समय सीमा में निर्माण निषेध क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिये थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed