फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nitin gadkari says petrol will cost rs 15 per liter in vehicles on ethanol rajasthan assembly election 2023

Rajasthan: '...तो देश में 15 रुपये लीटर मिलेगा पेट्राेल', नितिन गडकरी ने रैली में क्यों किया ऐसा दावा, पढ़ें

Wed, 05 Jul 2023 10:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Jul 2023 10:59 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब देश में गाड़ियां इथेनॉल से चलेंगी। हमारा किसाान अब अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा।

विज्ञापन
Nitin gadkari says petrol will cost rs 15 per liter in vehicles on ethanol rajasthan assembly election 2023
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ में कहा कि पेट्रोल अब 15 रुपये लीटर हो सकता है। मैं अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाड़ियां लाॅन्च कर रहा हूं। अब सभी गाड़ियां किसानों द्वारा तैयार किए गए इथेनॉल से चलेंगी। देश का किसान अब अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बनेगा।  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 40 फीसदी बिजली और 60 फीसदी इथेनॉल का एवरेज पकड़ा जाएगा तो पेट्रोल का भाव 15 रुपये लीटर हो जाएगा। इससे देश की जनता का भला होगा। प्रदूषण में कमी आएगी, साथ ही किसान अन्नदाता से ऊर्जादाता बनेगा। गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार का कमाल है कि आज हवाई जहाज का ईधन भी किसान बना रहा है।
विज्ञापन

 

गडकरी ने कांग्रेस पर बोला हमला
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी दूर करने का नारा दिया था, लेकिन इतने साल शासन करने के बाद भी ये गरीबी दूर नहीं कर पाए। हां, इतने समय में एक बात जरूर हुई है कि कांग्रेस ने अपने लोगों की गरीबी दूर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed