फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nine year girl raped and murdered in Jaipur minor accused arrested

Rajasthan: दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या, पिता से बदला लेने मकान मालिक के बेटे ने ज्यादती कर गला रेता             

Tue, 07 Jun 2022 05:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Jun 2022 05:56 PM IST
सार

जयपुर के आमेर में नौ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Nine year girl raped and murdered in Jaipur minor accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयुपर में 9 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। मकान मालिक के नाबालिग बेटे ने मासूम के पिता से बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही उसकी हत्या की थी। इससे पहले उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 साल का नाबालिग 12वीं का छात्र है। कुछ दिन पहले उसने बच्ची के पिता के साथ बैठकर वह शराब पी थी। इस दौरान बच्ची के पिता ने किसी बात को लेकर उसकी बेइज्जती कर दी। इसके बाद से वह उससे बदला लेने की प्लानिंग कर रहा था।  
विज्ञापन


इस तरह दिया वारादत को अंजाम 
नाबालिग ने शनिवार सुबह मासूम के पिता को मारने का प्लान बना लिया था। चाकू लेकर वह उसकी तलाश भी कर रहा था, लेकिन बच्ची का पिता उसे नहीं मिला। इसके बाद नाबालिग आरोपी बाड़े में बैठकर उसका इंतजार करने लगा, दोपहर करीब 1:30 बजे मासूम बच्ची वहां से गुजरी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर बदलना लेने ठान ली। उसने आवाज देकर मासूम को बुलाया और फिर बाड़े में बने कमरे में ले गया।  कमरा बंद कर उसने मुंह दबाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी, लेकिन उसने कहा कि वह सबको बता देगी। बच्ची की इस बात से वह डर गया और फिर अपने पास रखे चाकू से उसका गला रेत दिया। आरोपी ने पुलिस से यह भी कहा कि वह बच्ची को मारना नहीं चाहता था, लेकिन दुष्कर्म की बात सबको पता चलने के डर से आखिर में उसे मारना पड़ गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला? 
दौसा निवासी एक परिवार जयपुर के आमेर इलाके में किराए के मकान में रहता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे नौ साल की बच्ची घर से बिना बताए कहीं चली गई। बच्ची नहीं मिली तो मां उसे तलाशने के लिए घर से निकली। इस दौरान रास्ते में मिले एक व्यक्ति ने उसे पेड़ के नीचे एक शव पड़े होने की जानकारी दी। मां ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह उसकी बच्ची का ही शव था। इस दौरान उसके शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। पुलिस को अंदेशा था कि दुष्कर्म के बाद गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। पति-पत्नी ने छह साल पहले बच्ची को गोद लिया था। बच्ची का पिता शादी-पार्टियों में स्टॉल लगाने का काम करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed