{"_id":"5ed311378ebc3e90aa5f7c5a","slug":"night-curfew-will-continue-in-rajasthan-even-after-31st-may-relaxation-will-remain-in-these-places-during-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में 31 के बाद भी जारी रहेगा ‘नाइट कर्फ्यू’, इन जगहों पर दिन में रहेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में 31 के बाद भी जारी रहेगा ‘नाइट कर्फ्यू’, इन जगहों पर दिन में रहेगी छूट
Sun, 31 May 2020 07:36 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, जयपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 31 May 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत(फाइल फोटो)
- फोटो : social media
राजस्थान सरकार ने 31 मई के बाद भी नाइट कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है। सीएम अशोक गहलोत ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नाइट कर्फ्यू में किसी तरह की छूट न दी जाए।मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या के अनुसार निषिद्ध क्षेत्र को पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावित क्षेत्र में केवल कर्फ्यू जारी रह सके।
विज्ञापन
साथ ही सीएम ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य नियमों का सख्ती से पालन किया जाए फिर चाहें वह वीआईपी के लिए ही क्यों न हो। उन्होंने कहा, राजस्थान महामारी अध्यादेश के तहत तय जुर्माना नियमों में भी कोई राहत नहीं दी जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने निजी अस्पतालों को भी अपनी जिम्मेदारी समझने और कोरोना मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन
वहीं राजस्थान सरकार उसके दायरे में आने वाले स्मारकों को एक जून से खोलने की तैयारी कर रही है। इसके तहत कंटेनमेंट जोन और कर्फ्यू वाले इलाकों को छोड़कर अन्य जगहों के स्मारकों को मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। पहले सप्ताह में ये सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे और दूसरे हफ्ते में सुबह 9 से दोपहर 1 और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक इन्हें खोला जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरे हफ्ते से इन्हें सप्ताह के सब दिन खोला जाएगा। राजस्थान में शनिवार को एक मरीज की मौत हुई और 49 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 8,414 हो गई।