फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NIA will also investigate Udaipur murder case will interrogate accused today

Udaipur Murder Case: आतंकी हमले की नजर से भी होगी हत्याकांड की जांच, एनआईए की टीम आरोपियों से आज करेगी पूछताछ

Wed, 29 Jun 2022 07:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 29 Jun 2022 07:17 AM IST
सार

एनआईए की टीम आज दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि कन्हैयालाल की हत्या किसी आतंकी हमले की तरह लग रही है।

विज्ञापन
NIA will also investigate Udaipur murder case will interrogate accused today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के उदयुपर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या को केंद्र सरकार आतंकवादी हमले के रूप में भी देख रही है। मामले की जांच के लिए एनआईए की एक टीम मंगलवार रात को उदयपुर में लिए रवाना हो गई। बता दें कि कन्हैयालाल की हत्या नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई कथित विवादित टिप्पणी का समर्थन करने पर की गई है। 

विज्ञापन


जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि कन्हैयालाल की हत्या किसी आतंकी हमले की तरह लग रही है। हत्या का लाइव वीडियो बनाया गया। इसके अलावा एक और वीडियो बनाया गया है। जिसमें दोनों आरोपी दावा कर रहे है कि इस्लाम धर्म का अपमान करने के बदले दर्जी कन्हैलाल की हत्या की है। साथ ही उन्होंने एक वीडिया जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस सभी कारणों से इस हत्या को आतंकी हमले की नजरिए से भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचकर एनआईए की टीम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी गोस मोहम्मद पुत्र रफीक मोहम्मद और रियाज पुत्र अब्दुल जब्बार से पूछताछ करेगी। इस दौरान अगर कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो दोनों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही जांच के लिए दोनों आरोपियों को एनआईए की टीम के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है मामला? 
दरअसल, हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल दर्जी और अपनी दुकान चलाता है। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर गड़ासे से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed