{"_id":"64a41b9473534da53300f398","slug":"nia-raids-basni-village-of-nagaur-in-search-of-youth-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: NIA की नागौर में छापेमारी, बासनी गांव के निवासी युवक की तलाश, आतंकियों से तार जुड़ने के मिले संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: NIA की नागौर में छापेमारी, बासनी गांव के निवासी युवक की तलाश, आतंकियों से तार जुड़ने के मिले संकेत
Tue, 04 Jul 2023 06:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Jul 2023 06:47 PM IST
सार
मोहसिन के बारे में आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी। ऐसे में एनआईए की टीम मोहसिन के घर पहुंची।
विज्ञापन
नागौर पहुंची एनआईए टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नागौर में एनआईए की टीम ने एक युवक की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। एनआईए की टीम नागौर के नजदीकी गांव बासनी पहुंची और गांव के एक मकान के साथ नागौर शहर के दो अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक एनआईए बासनी गांव के निवासी मोहसिन की तलाश में आई थी, लेकिन मोहसिन के बासनी स्थित घर पर नहीं मिलने के बाद एनआईए के अधिकारियों ने दो घंटे तक घर की तलाशी लेने के साथ घर में कई दस्तावेज भी खंगाले। इसके बाद एनआईए की टीम हाउसिंग बोर्ड और नागौर शहर के भीतरी इलाके बाजरवाड़ा के एक मकान पर भी पहुंची। इस छापेमार कार्रवाई के दौरान एनआईए ने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया।
विज्ञापन
आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की मिली थी सूचना
सूत्रों की माने तो मोहसिन के बारे में आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी। ऐसे में एनआईए की टीम मोहसिन के घर पहुंची थी, लेकिन वो टीम के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन