{"_id":"641043fb7a3247b98e0c95a3","slug":"nia-filed-charge-sheet-against-2-pfi-members-mohammad-asif-and-sadiq-saraf-in-jaipur-rajasthan-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: NIA ने PFI के दो सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: NIA ने PFI के दो सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप
Tue, 14 Mar 2023 05:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 14 Mar 2023 05:18 PM IST
सार
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के दो सदस्यों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट पेश की है। जांच एजेंसी ने राजस्थान के रहने वाले इन सदस्यों पर हिसंक एजेंडा चलाने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की संदिग्ध गतिविधियों और हिंसक एजेंडे के मामले में एनआईए ने सोमवार को दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए ने कोटा में रहने वाले मोहम्मद आसिफ उर्फ आसिफ और बारां के निवासी सादिक सर्राफ पर आईपीसी की धारा 120बी, 153ए और यूएपीए की धारा 13, 17, 18, 18ए और 18बी के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने आरोपी मोहम्मद आसिफ और सादिक सर्राफ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच एजेंसी ने अपनी चार्कशीट में लिखा है कि दोनों आरोपी पीएनआई के प्रशिक्षित सदस्य हैं। आरोपी मुस्लिम युवाओं को पीएमआई में भर्ती करने और फिर उनसे हिंसक घटनाओं को अंजाम दिलाने का काम कराते थे।
आरोप है कि मोहम्मद आसिफ और सादिक पीएफआई में मुस्लिम युवाओं को भर्ती करने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया करते थे। उन्हें विश्वास दिलाते थे कि भारत में इस्लाम खतरे में है।
इसकी रक्षा के लिए हमें काम करना होगा, 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करना है। इसके लिए पीएफआई के साथ ज्यादा-ज्यादा लोगों का जुड़ना जरूरी है। इसी तरह की कई बातें कर ये आरोपी युवाओं को भर्ती करते थे और फिर उन्हें हथियारों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाती थी, साथ ही अन्य तरीकों से भी प्रशिक्षित किया जाता था।