फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NIA Arrested Suspect in Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Rajasthan Haryana

Sukhdev Singh Murder Case: गोगामेड़ी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, राजस्थान-हरियाणा में NIA की कार्रवाई जारी

Wed, 03 Jan 2024 05:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Jan 2024 05:51 PM IST
सार

Gogamedi Murder Case Update: एनआईए की टीम ने राजस्थान और हरियाणा में छापेमारी के बाद गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल रहे एक संदिग्ध को गिरप्तार किया है। हत्याकांड को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
NIA Arrested Suspect in Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Rajasthan Haryana
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। गोगामेड़ी हत्याकांड में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एनआईए की टीम मामले की जांच कर रही है, ऐसे में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को एनआईए की टीम ने राजस्थान और हरियाणा के करीब 31 स्थानों पर एक साथ छापा मारा था। इस छापेमार कार्रवाई के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


क्या है सुखदेव सिंह हत्याकांड?
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने घर में घुसकर सुखदेव को गोलियों से भून दिया था। इस हमले में गोली लगने से घायल हुए सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह को भी कुछ दिन चले इलाज के बाद मौत हो गईं थी। सुखदेव की हत्या के बाद से राजस्थान में तनाव के हालत हो गए थे। कई जिलों में प्रदर्शन भी हुए थे। 10 दिसंबर को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ के साथ एक अन्य आरोपी उधम को चंडीगढ़ से पकड़ा गया था। अब तक इस मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए को सौंपी गई थी जांच
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। रोहित लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। कुछ महीने पहले गोदारा ने गोगामेड़ी को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। 19 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंप दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed