फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   New Year's fair organized at Shri Sanwaliyaji Temple

Chittorgarh: श्री सांवलियाजी मंदिर में लगा नए साल का मेला, करीब आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे दर्शन को

Wed, 01 Jan 2025 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 Jan 2025 04:46 PM IST
सार

जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में न्यू ईयर के पहले दिन बुधवार को रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सांवलिया धाम के हर मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालुओं का रैला दिखाई दिया।

विज्ञापन
New Year's fair organized at Shri Sanwaliyaji Temple
श्री सांवलियाजी मंदिर में लगा नए साल का मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में नए साल पर भारी भीड़ उमड़ी। हर कोई राध्य देव के दर्शन कर अपने नए साल की शुरुआत करना चाहता था। यही कारण रहा कि पांच दिन पहले से ही कस्बे के सभी होटल और गेस्ट हाउस में कमरे फूल हो गए।

विज्ञापन


जो कमरा 500 से 1000 रूपए में बुक हो रहा था, वे ही कमरे तीन से पांच हजार रुपए में बुक हुए। यहां तक केवल स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं को 200 रुपए प्रति व्यक्ति तक देने पड़े। इधर, मंदिर प्रशासन की और से श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को देखते हुए भारी बंदोबस्त किए थे। पुलिस थानों, लाइन और निजी सुरक्षा गार्ड मिलाकर करीब 500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह मंदिर में 5.15 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन शुरू हुए, लेकिन कड़ाके की सर्दी के बावजूद चार बजे से ही सिंहद्वार के सामने श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते कतार में लाखों श्रद्धालु लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्रृंगार के दौरान दर्शन बंद नहीं किए। मंदिर की और से केवल सिंहद्वार से ही प्रवेश रखा गया था। सख्ती इतनी रही कि मंदिर के कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंच पाए। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।

ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पैदल ही पहुंचा पड़ा। जानकारों की मानें तो एक दिन में श्रद्धालुओं के आने का नया रिकॉर्ड बना है। अमूमन जलझूलनी एकादशी मेले, जन्माष्टमी व हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालु अधिक संख्या में आते हैं। पांच-छह साल में श्रद्धालुओं की संख्या एक जनवरी पर बढ़ने लगी है।

1 जनवरी 2025 को इतने श्रद्धालु पहुंचे कि अब तक की भीड़ का नया रिकॉर्ड बना है।

करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने की बात कही जा रही है। इधर, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, एसडीएम ऋषि सुधांशु पांडे सहित मंदिर मंडल का स्टाफ दर्शनार्थियों की व्यवस्थाओं को संभालने में सुबह पांच बजे से लगा रहा। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, भदेसर डिप्टी अनिल शर्मा, सीआई मोतीराम सारण, एसएचओ शीतल गुर्जर सहित बड़ी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed