{"_id":"657d26aaf5872e4d6f0cc7be","slug":"neighboring-youth-raped-a-minor-girl-who-had-gone-to-feed-the-animals-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: पशुओं को चारा डालने गई नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, मामला हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: पशुओं को चारा डालने गई नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, मामला हुआ दर्ज
Sat, 16 Dec 2023 09:55 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 16 Dec 2023 09:55 AM IST
सार
Dholpur: सैपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक के द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद नाबालिग पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
धौलपुर में नाबालिग से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि इलाके के गांव की रहने वाली पीड़िता के द्वारा पड़ोस के युवक के खिलाफ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता के द्वारा इस संबंध में विवेक पुत्र भारत नाम के युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को दोपहर सब्जी लेने के लिए गया हुआ था और उसके दोनों बेटे पढ़ने के लिए स्कूल गए थे। उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी प्लॉट के अंदर बनी भैंस को चारा एवं पानी डालने के लिए गई थी, तभी पड़ोस का रहने वाला विवेक पीछे से प्लॉट में पहुंच गया और उसने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब वह चीखी चिल्लाई तो आरोपी ने बेटी को जमीन पर पटक लिया और उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया। उसके बाद आरोपी ने जबर्दस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
घटना के दौरान पीड़ित सब्जी लेकर घर लौटा था और प्लॉट की तरफ गया तो उसने आरोपी को बेटी के साथ गलत कार्य करते हुए देखा और पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़ित ने बताया घटना के बाद बेटी की हालत खराब होने पर उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी घटना के बाद हुआ फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। एएसआई राजेश सिंह ने बताया थाना प्रभारी हरभान सिंह पुलिस टीम को साथ लेकर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं। पुलिस के भय से आरोपी के परिजन भी गांव से फरार हैं। घर पर ताला लटका हुआ है।