फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neighbor youth raped 25 year old married woman in Dholpur tortured her many times by taking obscene photos

Rajasthan: पड़ोसी युवक ने 25 वर्षीय विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर कई बार की ज्यादती

Sat, 15 Jul 2023 02:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Jul 2023 02:25 PM IST
सार

चार महीने से पड़ोसी युवक अश्नलील फोटो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आखिर में तंग आकर पीड़िता उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Neighbor youth raped 25 year old married woman in Dholpur tortured her many times by taking obscene photos
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धौलपुर जिले के बाड़ी उप खंड में पड़ोसी युवक ने 25 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद से आरोपी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की धमकी और ज्यादती से तंग आकर पीड़िता ने अब उसके खिलाफ कोतवाली थाना में नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि चार महीने पहले वह अपने घर पर कमरे में बैठी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला कंचन पुत्र रघुवर कुशवाह उसके घर आ गया। जहां आरोपी ने कट्टा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसके अश्लील फोटो खींच लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद से आरोपी कंचन पीड़िता को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। 23 जून को भी आरोपी कंचन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ भी बताने पर फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजनों के साथ बाड़ी कोतवाली थाने में आरोपी कंचन के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस की टीम आरोपी को तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed