फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neet PG Result: Doctor Aryan Khan Khokhar of Nagaur stood third in the state and first in the district

Neet PG Result: डॉक्टर आर्यन खान प्रदेश में तीसरे तो जिले में रहे प्रथम, 'फोर डी' को बताया सफलता का राज

Sat, 24 Aug 2024 07:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 24 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

डॉ. आर्यन खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों, और पढ़ाई के प्रति 'फोर डी' (डेडिकेशन, डिसिप्लिन, डिवोशन, डिटर्मिनेशन) के सिद्धांत को दिया। उन्होंने परीक्षा की तैयारी में निरंतरता और नियमित अध्ययन की महत्ता पर जोर दिया।

विज्ञापन
Neet PG Result: Doctor Aryan Khan Khokhar of Nagaur stood third in the state and first in the district
माता-पिता के साथ डॉक्टर आर्यन खान खोखर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट पीजी टेस्ट में नागौर के डॉ. आर्यन खान ने प्रदेश में तीसरा तो नागौर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। 99.91 परसेंटाइल हासिल कर ये कामयाबी हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही डॉक्टर आर्यन खान की कामयाबी की खबर फैली रिश्तेदारों और शहवासियों की ओर से डॉक्टर आर्यन खान और उनके पिता शमशेर खान खोखर को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन


मीडिया से रूबरू हुए डॉक्टर आर्यन खान ने कहा के उनके दादा-दादी माता-पिता भाई-बहन सबकी दुआओं का असर उनकी कामयाबी के रूप में देखने को मिला है और इसमें उनके गुरुजनों का मार्गदर्शन का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान वो हमेशा 'फोर डी' को साथ लेकर चले। डेडिकेशन, डिसिप्लिन, डिवोशन और डिटर्मिनेशन। एक्स्ट्रा पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की भी मदद ली। अधिक से अधिक किताबों से स्टडी की। उन्होंने कहा की किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए निरंतरता बहुत महत्वपूर्ण है। छोटे-छोटे प्रयास हर दिन मायने रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed