{"_id":"61407ccc5deef1699074375b","slug":"neet-paper-leak-in-jaipur-police-arrest-one-girl-and-8-persons-deal-with-10-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: जयपुर में NEET का पेपर हुआ लीक, 35 लाख रुपये में हुआ था करार, कॉलेज प्रशासक ने खुद ही भेजा था प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: जयपुर में NEET का पेपर हुआ लीक, 35 लाख रुपये में हुआ था करार, कॉलेज प्रशासक ने खुद ही भेजा था प्रश्नपत्र
Tue, 14 Sep 2021 04:23 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 14 Sep 2021 04:23 PM IST
सार
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से कराई जाती है, ऐसे में पेपर लीक होने की आशंका कम ही रहती है, लेकिन कुछ प्रश्नपत्र लीक हो ही जाते हैं, खासकर जब कॉलेज प्रशासक खुद ही इसमें शामिल हो तो यह और भी आसाना हो जाता है। कॉलेज प्रशासक ने पेपर लीक कराने के लिए 35 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
नीट पेपर लीक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की परीक्षा पेपर सेंटर से लीक होने के मामले में पुलिस ने एक युवती समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से मुख्य सरगना का पता लगा रही है। दरअसल, बीते दिनों जयपुर में NEET की परीक्षा का पेपर 35 लाख रुपए में सॉल्व करने का सौदा हुआ था। परीक्षार्थी ने पेपर की कॉपी मोबाइल से फोटो खींच कर सीकर में दो युवकों को भेज दिया। पेपर लीक की खबर आग की तरह फैल गई। आनन फानन ने जयपुर पुलिस ने राजस्थान इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में परीक्षा सेंटर से एक परीक्षार्थी समेत आठ लोगों को धर दबोचा। परीक्षार्थियों के परिजन बाहर गाड़ियों में 10 लाख रुपये लेकर बैठे थे।
पुलिस ने सीकर के मुकेश कुमार, राम सिंह, धनेश्वरी यादव, सुनील यादव, नवरत्न स्वामी, अनिल यादव , संदीप और पकंज यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है इन आरोपियों के जरिए मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सकता है। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासक खुद ही पेपर लीक कराने के लिए युवती के प्रश्नपत्र की कॉपी मुन्नाभाई को भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस ने सीकर के मुकेश कुमार, राम सिंह, धनेश्वरी यादव, सुनील यादव, नवरत्न स्वामी, अनिल यादव , संदीप और पकंज यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है इन आरोपियों के जरिए मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सकता है। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासक खुद ही पेपर लीक कराने के लिए युवती के प्रश्नपत्र की कॉपी मुन्नाभाई को भेजा था।
विज्ञापन