{"_id":"61ebedd72f1d7f02df38bf17","slug":"ncw-chairman-rekha-sharma-says-fir-should-be-lodged-against-state-government-for-tempering-with-evidence-in-alwar-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर: 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सीबीआई जांच से पहले सबूत मिटाने के आरोप, राज्य सरकार के खिलाफ एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर: 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सीबीआई जांच से पहले सबूत मिटाने के आरोप, राज्य सरकार के खिलाफ एफआईआर की मांग
Sat, 22 Jan 2022 05:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:13 PM IST
सार
अलवर में नाबालिग मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया गया है। वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें सफाई कर्मचारी घटना स्थल पर ही झाड़ू लगाते दिख रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे सबूतों से छेड़छाड़ बताया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले में 11 जनवरी को हुई नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर एक वीडियो सामने आया है जिसमें नगर परिषद के सफाई कर्मचारी घटना स्थल पर झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने इसे लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया है और इसे सीबीआई जांच से पहले सबूत मिटाने की कोशिश करार दिया है।
विज्ञापन
वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस पर सख्त रुख दिखाया है और राजस्थान सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। रेखा शर्मा ने इस पर एक ट्वीट में कहा, 'एक नाबालिग बच्ची के खिलाफ दरिंदगी के अपराध में सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए राजस्थान राज्य सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।'
विज्ञापन
An FIR should be lodged against Rajasthan state government for tempering the evidence in a gruesome crime against a minor girl. https://t.co/RvmsruSK91
विज्ञापन विज्ञापन— Rekha Sharma (@sharmarekha) January 22, 2022
उधर, राज्य सरकार में मंत्री प्रताप खाचरियावास ने इस मामले पर कहा कि कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि आरोपी गिरफ्तार हो और उसे सजा मिले। चिकित्सकीय रिपोर्ट दुष्कर्म होने की ओर संकेत कर रही है। इस पर चिकित्सक, पुलिस और सीबीआई फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा गलत है। वह राज्य में विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है।