फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Naqvi India would have been nice to have declared a Hindu nation

अच्छा होता हिंदुस्तान को भी हिंदू राष्ट्र घोषित कर देतेः नकवी

Fri, 20 Jan 2017 07:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
Naqvi India would have been nice to have declared a Hindu nation

जेएलएफ में वरिष्ठ पत्रकार सईद नकवी बटवारे के समय से अब तक हिन्दु-मुसलमानों की भावनाओं के साथ राजनेताओं के खिलवाड़ पर बोले। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से अब तक राजनेता मुसलमानों से झूठ बोलते रहे। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि बंटवारे के समय हिंदुस्तान को भी हिंदू राष्ट्र घोषित कर देते। गंगा यमुनी तहजीब को लेकर हुए सत्र में नकवी ने सांसद पवन के वर्मा के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


नकवी ने सवाल उठाया कि क्या सेकुलर भारत बनाने के वे सारे दावे गलत थे, जो आजादी-विभाजन के बाद हमारे नेताओं ने हमसे किए? उन्होंने कहा कि बटवारे के समय गांधी हों या नेहरू, सभी के मन में हिन्दु राष्ट्र की भावना थी।
विज्ञापन


संपूर्ण भारत की बात होती थी, जवाहरलाल नेहरू ने बार-बार मना किया। उस समय सबके मन में था कि भारत में हिन्दु-मुसलमान बराबरी के साथ रहेंगे और भारत में मुसलमान आनन्द से रहेगा। लेकिन सत्ता हिंदुओं के हाथ में होगी। यह बात सही है कि पिछले कुछ सालों में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी कई सीक्वल बनेंगे, कटप्पा वाला जवाब बाहूबली 2 में मिल जाएगा

निर्देशक एस.एस. राजामौली ने कहा कि बाहूबली के कई स्वीकल बनेंगे, लेकिन कटप्पा ने बाहूबली को क्यों मारा, इसका जवाब बाहूबली दो में मिल जाएगा। इस सत्र में लेखक आनंद नीलकंठन ने 'बाहुबली' की कहानी से प्रेरित होकर एक किताब 'द राइज शिवगामी' का फ्लैप कवर जारी किया।


राजामौली ने कहा कि बाहूबली के बाद वे महाभारत की कहानी पर काम करेंगे। तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। राजामौली बाहूबली दो को लेकर अधिक बोलने से बचे। किताब को लेकर आनंद नीलकंठन ने बताया कि माहिष्मती साम्राज्य की बागडोर रानी शिवगामी देवी के हाथों में तीस सालों तक रहा। वे इस सीरिज की और भी किताबों पर काम करेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed