{"_id":"66fb605385a319beb2026457","slug":"nagaur-the-family-members-beat-up-the-police-who-arrived-to-arrest-the-accused-5-people-arrested-in-the-case-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur : आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ परिजनों ने मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़े, मामले में 5 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur : आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ परिजनों ने मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़े, मामले में 5 लोग गिरफ्तार
Tue, 01 Oct 2024 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2024 08:07 AM IST
सार
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को आरोपी के परिजनों ने बंधक बनाकर उनकी निजी गाड़ी पर पथराव किया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। डीडवाना पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के डीडवाना में मारोठ थाने इलाके के एक आरोपी को पकड़ने आई पुलिस को आरोपी के परिजनों ने बंधक बनाकर और उनकी निजी गाड़ी पर पथराव और तोड़-फोड़ की। डीडवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
दरअसल मारोठ थाना पुलिस दौलतपुरा के पास मालियो की ढाणी में सिविल ड्रेस और निजी गाड़ी लेकर पॉक्सो के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो परिजनों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर दी और निजी गाड़ी पर भी तोड़फोड़ कर दी। घटना में पुलिसकर्मी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीडवाना थाना पुलिस भी जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और मौका स्थल से 4 लोगों को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने को लेकर आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन