Bikaner: बदमाश को पकड़ने गई नागौर पुलिस पर हमला, जवानों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास
बीकानेर में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस से मारपीट की गई। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
बीकानेर के नोखा में नागौर पुलिस पर हमला किया गया। बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस पर हमला करनेवाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीआई ईश्वर प्रसाद ने बताया कि दावा गांव निवासी हरिराम, नरसीराम, प्रभुराम और गिरधारीराम को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि पांचोड़ी थाना पुलिस ने एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार करने दावा गांव में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस की टीम पर बदमाश के परिजनों ने जवानों को हमला कर मारपीट की। अपराधी के परिजनों ने दस्तयाब बदमाश को पुलिस से छुड़ाकर भगाया। पांचोड़ी थाने के हेड कांस्टेबल जालिमसिंह, कांस्टेबल रवि, जयपाल और मनोहर पर हमला बोल दिया। हमले में पुलिस के जवानों को गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने पुलिस के जवानों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया। सरकारी पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। पांचोड़ी एसएचओ अब्दुल रऊफ ने मामला दर्ज करवाया है।