{"_id":"66121dacb8578a020d0abe39","slug":"nagaur-news-two-accused-arrested-with-mdm-worth-rs-14-lakh-police-took-major-action-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: 14 लाख रुपये कीमत की एमडीएम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: 14 लाख रुपये कीमत की एमडीएम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Sun, 07 Apr 2024 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:44 AM IST
सार
जिले की गोटन थाना पुलिस ने 67.78 ग्राम एमडीएम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर की गोटन थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये कीमत की 67.78 ग्राम एमडीएम और एक ब्रेजा कार भी जब्त की है।
विज्ञापन
चुनावों के मद्देनजर गोटन थाना पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि गोटन की तरफ से एक ब्रेजा गाड़ी में सवार दो-तीन लोग संदिग्ध नजर आ रहे हैं। टूंकलिया गांव की सरहद पर पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर इसमें बैठे लोगों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी के दौरान आरोपी हनुमान राम उर्फ शेखर विश्नोई( 37), प्रदीप पुत्र शिवलाल विश्नोई (21) और सचिन पुत्र चक्कालाल (24) के कब्जे से 67.78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएम जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोटन एसआई सत्यनारायण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रात्रि गश्त के दौरान मेड़ता डीएसटी टीम के प्रभारी विजय सिंह ने सूचना दी कि गोटन रोड सरहद टूंकलिया की तरफ आ रही ब्रेजा कार में तीन संदिग्ध लोग बैठे हैं। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें 67.78 ग्राम एमडीएम मिली। पुलिस ने तीनों आरोपी और ब्रेजा कर को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन