फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Overbridge becomes bridge of accidents, 5 killed, one seriously injured in two road accidents

Nagaur News: नवनिर्मित ओवरब्रिज बना हादसों का ब्रिज, दो सड़क हादसों में 5 की मौत, एक गंभीर घायल

Mon, 01 Jul 2024 09:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 09:47 PM IST
सार

जिले में आज दोपहर हुए दो अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ट्रेलर और कार के बीच हुई भिड़ंत के कारण यह हादसा हुआ। ट्रेलर की चपेट में आई कार करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दूसरे हादसे में एक बाइक रोडवेज बस के नीचे आ गई, जिससे तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Nagaur News: Overbridge becomes bridge of accidents, 5 killed, one seriously injured in two road accidents
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर में सोमवार दोपहर बाद हुए दो अलग हादसे मैं कुल 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। पहले हादसे में एक लग्जरी कार को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया और करीब 100 मीटर तक घसीटकर ले गया। इससे कार में सवार जारोड़ा सरपंच प्रतिनिधि पांचाराम पुत्र सोहनलाल व रामस्वरूप पुत्र हजारीराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना शाम को नागौर शहर के मानासर पुलिया के पास हुई, जहां एक मोटर साइकल लोक परिवहन सेवा बस के नीचे आ गई। हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने शवों को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नागौर का मानासर चौराहे के पास बनाया गया नवनिर्मित ओवरब्रिज हादसों का ब्रिज बन गया है। आज हुए हादसे में बाइक सवार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक चला रहे पांचौड़ी थाने के देऊ गांव के शफी मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई, वहीं घायल अवस्था में नागौर के जेएलएन अस्पताल में एक किशोरी और तीन साल के मासूम बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। एक अन्य बाइक सवार महिला गुड्डी को गंभीर अवस्था में बीकानेर रैफर किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed