फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Now Beniwal raised questions on Jyoti's degree, said- she had forgotten to spend the MP fund

Nagaur News: अब बेनीवाल ने उठाए ज्योति की डिग्री पर सवाल, कहा- भूल गई थीं सांसद निधि खर्च करना

Tue, 09 Apr 2024 09:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 09:18 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने अब भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा की डिग्री पर निशाना साधते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए प्री पीजी घोटाले में वे खुद आरोपी थीं। ध्यान रहे कि हाल ही में ज्योति ने हनुमान की डिग्री को लेकर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Nagaur News: Now Beniwal raised questions on Jyoti's degree, said- she had forgotten to spend the MP fund
हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रथम चरण के मतदान को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी जमकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। हाल ही में नागौर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्योति मिर्धा ने जब हनुमान बेनीवाल की डिग्री पर सवाल उठाए तो जवाब में बेनीवाल ने ज्योति की एमबीबीएस की डिग्री को सिफारिश पर मिली डिग्री बता दिया।

विज्ञापन


प्रचार के लिए डीडवाना पहुंचे बेनीवाल ने यहां मतदाताओ के साथ जनसंपर्क कर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बेनीवाल के स्वागत के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर हनुमान बेनीवाल ने मोदी सरकार के साथ ही भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा की एमबीबीएस डिग्री पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि उन्हें नाथूराम मिर्धा की सिफारिश पर डॉक्टर की डिग्री मिली है। उन्होंने कहा कि उस दौर में प्री पीजी घोटाला हुआ था, उसमें ज्योति मिर्धा खुद आरोपी थीं। बेनीवाल ने कहा कि ज्योति पीएमटी के मार्फत डॉक्टर नहीं बनी हैं, बल्कि बाबा नाथूराम मिर्धा की सिफारिश पर उन्हें डिग्री मिली थी।
विज्ञापन


बेनीवाल ने कहा कि ज्योति मिर्धा ने अपने कार्यकाल में नागौर का कोई विकास नहीं किया, बल्कि वे तो सांसद निधि का पैसा खर्च करना ही भूल गईं। उस पैसे को बाद में मैंने जिले में खर्च किया। लोकसभा में भी ज्योति ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। मैंने संसद में क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही कई सवाल उठाए हैं, यहां तक कि किसान आंदोलन और अग्निवीर के मुद्दे पर मैंने मोदी सरकार की सत्ता को भी ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने सांसद काल में मैंने समूचे लोकसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास काम करवाए हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता नागौर और डीडवाना जिले को रेलवे के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की रहेगी। इसके लिए वे फलौदी-नागौर- जायल-डीडवाना-सीकर रेल लाइन और डीडवाना-कुचामन रेल लाइन की मांग उठाएंगे। इसके अलावा किशनगढ़- परबतसर और मेड़ता-पुष्कर रेल लाइन पर भी पूरा फोकस रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed