{"_id":"66754daf4d08be7130020ee1","slug":"nagaur-news-miscreants-broke-the-hands-and-legs-of-a-person-by-beating-him-with-sticks-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: सरेबाजार व्यक्ति पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर तोड़े हाथ-पैर, कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: सरेबाजार व्यक्ति पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर तोड़े हाथ-पैर, कैमरे में कैद हुई घटना
Fri, 21 Jun 2024 03:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:24 PM IST
सार
बदमाशों ने आठ दिन पहले व्यक्ति को दी थी जान से मारने की धमकी। बदमाशों ने व्यक्ति को बाजारवाड़ा की दुकान खोलने से मना किया था।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई मारपीट की घटना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर शहर के बाजारवाड़ा में गुरुवार शाम को एक व्यक्ति पर कुछ बदमाशों ने लाठी और सारियों से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश व्यक्ति के बेहोश होने तक उसके ऊपर लाठी-डंडे चलाते रहे। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति नागौर शहर के शारदा पुरम का रहने वाला नवीन सोनी है। ये सार घटनाक्रम पास ही लगे कैमरे में रिकार्ड हो गया।
विज्ञापन
वीडियो के अनुसार बाजार के रास्ते पर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवीन और उसका साथी जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने दोनों को ही मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने नवीन को लाठी और सरियों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने घर आकर जान से मारने की दी थी धमकी
पीड़ित की मां ने बताया कि बदमाश 12 जून को उसके घर पर आए थे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने गाली गलौज करते हुए कहा कि जो तुम्हारा बाजारवाड़ा की दुकान है उसको खोलना मत नहीं तो लाश उठेगी। नवीन को गोली मारने की धमकी भी दी। हमने थाने जाकर रिपोर्ट दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन