फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur: A part of the house collapsed due to rain, one of the two children playing with the grandmother died

Nagaur : बारिश के कारण मकान का एक हिस्सा ढहा, नानी के साथ खेल रहे दो दोहितों में से एक की मौत

Wed, 07 Aug 2024 09:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 09:57 AM IST
सार

जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते मुंडवा तहसील के भटनोखा में एक मकान का हिस्सा पूरी तरह ढह जाने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक महिला और बच्चा बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Nagaur: A part of the house collapsed due to rain, one of the two children playing with the grandmother died
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को मौसम विभाग ने नागौर के लिए बारिश का हाई अलर्ट जारी किया था। लगातार बारिश के चलते मुंडवा तहसील के भटनोखा के अमरराम मेघवाल के घर का एक हिस्सा पूरा ढह गया। घटना के समय घर में नानी के साथ दो दोहिते खेल रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसे के समय घर में नौ लोग मौजूद थे, मकान गिरने की आवाज सुनकर 6 लोग तो भागकर बाहर आ गए मगर नानी मैनादेवी पत्नी अमराराम के पास खेल रहे मोहित (7) पुत्र भूटाराम मेघवाल और उसका छोटा भाई विवेक (3) अंदर मलबे में दब गए। तीनों को ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला और नागौर के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहित मेघवाल को मृत घोषित कर दिया। नानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं विवेक को भी ज्यादा चोट आई है, उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मुंडवा तहसीलदार बुधराम सोहु और भावड़ा थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed