Rajasthan: पत्थर से कुचलकर दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, मानसिक रूप से बीमार था शख्स
मृतक की ड्राई क्लीनर की दुकान थी। रविवार रात को वह दुकान में सोया था, तभी अज्ञात लोगों ने उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के छावनी रामचंद्रपुरा में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार देर रात की है। सूचना पर सोमवार को पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
छावनी चौकी के प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि यह घटना रात 12 बजे के बाद की है। मृतक का नाम सुरेश धोबी है। वह महावीर नगर के रंग विहार कॉलोनी का निवासी था। वह ड्राई क्लीनर की दुकान चलाता था और उसी दुकान में रहता था। वह बीते 20 सालों से अपने परिवार से अलग रह रहा था।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मृतक सुरेश धोबी मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ था। वह रास्ते से गुजर रहे लोगों से अक्सर गाली गलौज करता रहता था। परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।