फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder in Kota person Murder of person sleeping outside shop by crushing him with a stone

Rajasthan: पत्थर से कुचलकर दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, मानसिक रूप से बीमार था शख्स

Mon, 04 Jul 2022 12:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 04 Jul 2022 12:45 PM IST
सार

मृतक की ड्राई क्लीनर की दुकान थी। रविवार रात को वह दुकान में सोया था, तभी अज्ञात लोगों ने उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Murder in Kota person Murder of person sleeping outside shop by crushing him with a stone
भरतपुर में युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

कोटा के छावनी रामचंद्रपुरा में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार देर रात की है। सूचना पर सोमवार को पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


छावनी चौकी के प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि यह घटना रात 12 बजे के बाद की है। मृतक का नाम सुरेश धोबी है। वह महावीर नगर के रंग विहार कॉलोनी का निवासी था। वह ड्राई क्लीनर की दुकान चलाता था और उसी दुकान में रहता था। वह बीते 20 सालों से अपने परिवार से अलग रह रहा था। 

विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मृतक सुरेश धोबी मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ था। वह रास्ते से गुजर रहे लोगों से अक्सर गाली गलौज करता रहता था। परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed