फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder case of woman who went to collect wood exposed in 48 hours

Sirohi News: लकड़ियां लेने गई महिला की हत्या मामले का 48 घण्टों में पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 04:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Feb 2024 04:42 PM IST
सार

Sirohi News: सिरोही कोतवाली पुलिस द्वारा 48 घंटों पहले लकड़ियां लेने गई महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के समय दोनों आरोपी अज्ञात थे। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए उन्हें नामजद कर यह कारवाई की है।

विज्ञापन
Murder case of woman who went to collect wood exposed in 48 hours
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिरोही कोतवाली पुलिस थानाधिकारी हंसाराम की अगुवाई में टीम द्वारा बिसावदर जिला जुनागढ़ गुजरात, हाल खेतलाजी मन्दिर के पास, माली समाज रोड, सिरोही निवासी मेहुल कुमार पुत्र भीमा माता शारदा बाई वागरी एवं सुरेश कुमार पुत्र करमजी वागरी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल लखपतसिंह, सचेंद्र रतनू, कांस्टेबल महाविरसिंह, दिलीप सिंह, कुंभाराम, हरीश कुमार, गणपतलाल, नेपलसिंह, पृथ्वीसिंह, डीसीआरबी सैल सिरोही के कांस्टेबल नरेश कुमार एवं अभय कमांड सिरोही के कांस्टेबल सोनाराम सम्मिलित रहे।

विज्ञापन


लकड़ियां लेने गई थी मृतका
पुलिस के अनुसार इस मामले में खेताराम पुत्र रामाराम भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 7 फरवरी 2024 को दिन में उसकी मेरी बेटी हीना व दोहिती पायल दोनों टाकरिया से लकड़ियां लेने नटराज होटल के पहले नाले पर गई थीं। जिसकी वहां पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई तथा दोनों अज्ञात आरोपियों को नामजद कर यह कारवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed