फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Rajyavardhan Singh Rathore condemned statement of CM Ashok Gehlot for calling Amit Shah to Rajasthan

Rajasthan: सीएम पर भड़के राज्यवर्धन राठौड़, कहा-दुष्कर्म की घटना पर सवाल उठाना भ्रम फैलाना है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं

Wed, 30 Mar 2022 12:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 12:50 PM IST
सार

सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री गहलोत को राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्म के लिए घेरा है। उन्होंने कहा कि अच्छा यह होता कि आप अपनी कमियों को मानकर बहन-बेटियों की रक्षा करते।

विज्ञापन
MP Rajyavardhan Singh Rathore condemned statement of CM Ashok Gehlot for calling Amit Shah to Rajasthan
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चार्टर प्लेन भेजकर अमित शाह को राजस्थान बुलाने की बात कही थी। सीएम की इस टिप्पणी पर भाजपा लगातार जुबानी हमला कर रही है। अब सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि गहलोत जी, जब आपके निर्देश पर आपके साइबर योद्धा यह लंबा-चौड़ा ट्वीट लिख रहे थे, ठीक उसी समय जयपुर में 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की खबर आई। शायद आपका और आपकी टीम का ध्यान उसपर नहीं गया होगा क्योंकि दुष्कर्म जैसी घटनाएं आप लोगों के लिए मात्र मनोरंजन का विषय बनकर रह गई है।
विज्ञापन



आपके विधायक दुष्कर्म पीड़िता का उड़ा रहे थे मजाक
राठौड़ ने आगे कहा कि गहलोत जी, भूल गए या याद दिलाएं आपको। किस तरह भरे सदन में आपकी पार्टी के विधायक ‘रेप विक्टिम’ का मजाक उड़ा रहे थे। दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगे, इस विषय पर विमर्श करने की बजाय राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताकर बेशर्मी से अट्टहास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप पर भी घेरा

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में आपके प्रिय विधायक के पुत्र अपने मित्रों के साथ 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। विडंबना देखिए, सत्ता के दबाव में अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में भी नहीं आते हैं। इसे क्या कहा जाए।


दुष्कर्म की घटना पर सवाल उठाना भ्रम फैलान है, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि आज राजस्थान का कोई ऐसा जिला नहीं बचा होगा, जहां आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं न सुनाई देती हो। गहलोत जी, आपके इन राजनीतिक दलीलों से इन मासूमों की चीखों को दबाया नहीं जा सकता। बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर सवाल उठाना अगर आपको भ्रम फैलाना लगता है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता। आपके विधायक ने ही कहा था कि गांधी परिवार की गुलामी आप लोगों की परंपरा है। इसलिए प्रियंका गांधी के बचाव में आपसे ऐसी उम्मीद की जा सकती है। हालांकि उनके बचाव में आप जितनी दलीलें दे रहे हैं, उससे अच्छा यह होता कि आप अपनी कमियों को मानकर बहन-बेटियों की रक्षा करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed