Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा की टेंट में धरने पर किरोड़ी मीणा, कहा-हमारी नहीं सुनी तो निकालेंगे न्याय यात्रा
किरोड़ी लाल मीणा से जिला कलेक्टर और एसपी ने मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने साफ कर दिया कि वे अपनी सारी बातें राहुल गांधी के सामने ही रखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के अलवर में एंट्री से पहले राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठ गए हैं। रविवार सुबह किरोड़ी मीणा से पहले कलेक्टर और एसपी पहुंचे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दौसा और अलवर बॉर्डर पर सुरेर गांव में जहां राहुल गांधी के खाने का इंतजाम किया गया है, उसी टेंट में किरोड़ी युवाओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं। अब सरकार के मंत्री विश्वेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र किरोड़ी मीणा से मुलाकात कर सकते हैं।
राज्यसभा सांसद ने जिला कलेक्टर को साफ कर दिया है कि वे अपनी बात राहुल गांधी के सामने ही रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो न्याय रैली निकालेंगे। डॉ. किरोड़ी मीणा के अचानक धरना देने से पुलिस-प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं।
राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। किरोड़ी मीणा के साथ धरने पर कोविड स्वास्थ्य सहायक रहे युवक, शराब कारोबारी, किसान बैठे हैं।