Rajasthan: इस्तीफा मांगने पर भड़की सांसद जसकौर मीणा, किरोड़ी मीणा और कृषि राज्य मंत्री को कहा दल-बदलू
जसकौर मीणा के आरक्षण वाले अपील पर बवाल मचा हुआ है। उनसे किरोड़ी लाल मीणा और राज्य कृषि मंत्री ने इस्तीफे की मांग की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने समाज के सक्षम लोगों से आरक्षण छोड़ने की अपील की थी। जिसपर राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा और कृषि राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने पलटवार करते हुए जसकौर मीणा से आरक्षित सीट से सांसद की सीट छोड़ने की मांग की थी। अब सांसद जसकौर ने किरोड़ीलाल मीणा और मुरारी लाल मीणा पर जमकर आरोप लगाए हैं।
जसकौर मीणा ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। जब वो पार्टी आगे बढ़ा रही थी, तब लोग दल बदल कर रहे थे। ये लोग दल-बदलू हैं। ये लोग मेरा इस्तीफा मांगने वाले कौन होते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और कांग्रेस के दो नेता मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किरोड़ी मीणा ने 40 साल की राजनीति में अब तक दौसा के लिए क्या किया है। वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वहीं कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी का कोई वजूद नहीं, जो कभी बसपा से तो कभी कांग्रेस से चुनाव जीतकर जनता के साथ छलावा कर रहे हैं।
क्या कहा था जसकौर मीणा ने
जसकौर मीणा ने समाज के लोगों को उदाहरण देते हुए कहा था कि मैं आपके सामने बैठी हूं, जबकि मैं ना कॉलेज में पढ़ी, ना स्कूल में पढ़ी। जब मैं सांसद बन गई तो मैंने अपने बच्चों को आरक्षण का लाभ नहीं दिलवाया। समाज के सक्षम लोगों को भी आरक्षण का लाभ छोड़ देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हम सक्षम लोग कम से कम अपने समुदाय के पांच गरीब बच्चों को पढ़ाएं। मैं 158 बच्चियों को इस साल निशुल्क पढ़ा रही हूं। अगले साल और ज्यादा बच्चों को पढ़ाऊंगी। उन्होंने कहा कि हम बराबरी के आदर्श मानने वाले हैं क्योंकि हम भाजपा की विचारधारा को आत्मसात किए हुए हैं।