Mann Ki Baat: PM मोदी का कार्यक्रम सुनने साइकिल से पहुंचे सांसद डॉ. किरोड़ी लाल, कहा- प्रदूषण से मिलेगी राहत
राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रदूषण पर्यावरण के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसमें वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण ये दोनों वाहनों से हो रहे हैं। वर्तमान में आमजन महसूस कर रहा है कि पर्यावरण को बहुत बड़ा खतरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री के 100वें मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए राज्यसभा सांसद का अनोखा तरीका चर्चा का विषय रहा। सांसद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी कार से नहीं गए, बल्कि साइकिल में सवार होकर गए। सांसद ने सभी को पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
रविवार को राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा दौसा के सोमनाथ चौराहे से साइकिल पर सवार होकर दौसा शहर की सड़कों से गुजरते हुए मन की बात के प्रसारण स्थल तक पहुंचे। सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उन्होंने लोगों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को लेकर कई बातें कही हैं, इसलिए हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
बढ़ता प्रदूषण वर्तमान समय में खतरा- डॉ. किरोडीलाल
राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रदूषण पर्यावरण के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसमें वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण ये दोनों वाहनों से हो रहे हैं। वर्तमान में आमजन महसूस कर रहा है कि पर्यावरण को बहुत बड़ा खतरा है। बड़े शहरों में प्रदूषण खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है। इसलिए शहर, गांव, कस्बों में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए साइकिल और ई-वाहनों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में तो साइकिल का उपयोग वरदान है।
फिट रहेगा इंडिया
सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि इंडिया तभी फिट रहेगा जब लोग शारीरिक श्रम करेंगे। साइकिल चलाना एक कंप्लीट एक्सरसाइज है। इसमें शरीर के सभी अंग कार्य करते हैं। फिटनेस के लिए साइकिलिंग का ट्रेंड फिर से लौट आया है। सभी सरकारी कर्मचारियों को भी साइकिल और ई-व्हीकल का इस्तेमाल करके समाज में उदाहरण पेश करना चाहिए।