{"_id":"62b17e28cb2197070d15c3cd","slug":"mother-kills-3-month-daughter-by-slamming-her-on-the-wall-dholpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति से झगड़ा होने पर धौलपुर में मां ने 3 महीने की बेटी को दीवार पर पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति से झगड़ा होने पर धौलपुर में मां ने 3 महीने की बेटी को दीवार पर पटककर मार डाला
Tue, 21 Jun 2022 01:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:45 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर में एक मां ने अपनी तीन महीने की बेटी को दीवार पर पटककर मार डाला। उसका पति से एक छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में जेवरात की मांग को लेकर पति से झगड़ा होने पर गुस्से में महिला ने अपनी ही तीन माह की बच्ची को दीवार पर पटक-पटककर मार डाला। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
धौलपुर जिले की मनिया थाना क्षेत्र में यह 16 जून की घटना है। पुलिस ने चंचल नामक महिला को अपनी ही तीन माह की बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। चंचल ने गुस्से में अपनी ही तीन माह की बेटी की दीवार पर फेंककर हत्या कर दी थी। महिला का अपने पति के साथ सोने के जेवरात की मांग को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस झगड़े के कारण महिला गुस्से में आ गई थी।
विज्ञापन
मनिया थाना प्रभारी सुमन चौधरी ने बताया कि 17 जून को कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि मेरी पत्नी चंचल दो तीन दिन से जेवरात की मांग को लेकर झगड़ा कर रही थी। काफी समझाने पर भी नहीं मानी और गुस्से में मासूम बेटी को दीवार पर फेंक दिया था। उसके सिर में चोट लगी और बच्ची की मौत हो गई। घायल बच्ची को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे 15 दिन की कस्टडी में भेजा है।
विज्ञापन