फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   mother daughter commit suicide in ajmer dargah

अजमेर दरगाह में मां-बेटी खौलती देग में कूदीं

Fri, 18 Jan 2013 01:55 PM IST
अजमेर/इंटरनेट डेस्क
अजमेर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 18 Jan 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
mother daughter commit suicide in ajmer dargah

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में एक महिने से इबादत कर रही दो महिलाओं ने देग में छलांग लगा दी। देग में उबलते पानी से दोनों करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई हैं।

विज्ञापन


दोनों घायल महिलओं को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना गुरुवार शाम सात बजे की है।

जानकारी के अनुसार केरल की कैनूर पारा निवासी सुलफता बानो और उसकी बेटी सरीना एक माह से दरगाह में अकबरी मस्जिद में इबादत के लिय ठहरी हुई थीं। उन्होंने मुराद पूरी होने पर देग में छलांग लगाने की मन्नत मांग रखी थी।
विज्ञापन


कल शाम दरगाह में छोटी देग पकाने के लिये पानी उबाला जा रहा था। इस दौरान पहले बेटी और उसके पीछे मां दौड़ती आई और देग में कूद गईं। तब देग पका रहे कर्मचारी और जायरीन ने मां और बेटी को बाहर निकाला और दरगाह कमेटी की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों द्वरा बताये गये महिलाओं के केरल के पते पर पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed