{"_id":"5f78879e8ebc3e9bb2206cd0","slug":"mohan-bhagwat-mentioned-the-work-done-by-the-volunteers-during-the-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों का भागवत ने किया जिक्र, बोले- समाज का विश्वास निरंतर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों का भागवत ने किया जिक्र, बोले- समाज का विश्वास निरंतर बढ़ा
Sat, 03 Oct 2020 07:45 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र किया। भागवत ने शनिवार को जयपुर में कहा कि संघ के कार्यों पर समाज का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
दो दिन की यात्रा पर यहां आए भागवत ने सेवा सदन में जयपुर प्रांत के स्वयंसेवकों से कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों, शिक्षा और स्वरोजगार और स्वावलंबन के कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन
भागवत ने कहा कि जितना बड़ा सेवा कार्य कोरोनाकाल में हुआ है उसका अनुकरण प्रत्येक खंड स्तर पर हो। उन्होंने कहा कि संघ कार्य पर समाज का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है।एक बयान के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय संचालकों, शिक्षकों, अभिभावकों और दानदाताओं इन चारों से संवाद करके समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
जयपुर प्रांत संघचालक महेन्द्र सिंह मग्गो ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान बनी विषम परिस्थितियों में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर समाज में किए गए सेवा कार्यों पर विशेष रूप से चर्चा हुई है। इसके साथ ही स्व:रोजगार के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण और स्वावलंबन हेतु लोगों की मदद के लिए चलाए जा रहे प्रकल्पों के बारे में भी बातचीत हुई है। भागवत ने जयपुर प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की।