फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Modi Slogans Raised In Front Of CM Gehlot Jaisalmer Ramdevra Fair

Rajasathan: गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, रामदेवरा जी के दर्शन के लिए गए थे मुख्यमंत्री, देखें वीडियो

Fri, 02 Sep 2022 07:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Sep 2022 07:24 PM IST
सार

रामदेव मेला लोकदेवता बाबा रामदेव की स्मृति में लगया जाता है। संत बाबा रामदेव ने 1459 ई. में 33 वर्ष की आयु में  मसूरिया गांव में समाधि ली थी। उन्हें भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता था और उनके हिंदू, मुस्लिम, जैन और सिख समुदायों के उपासक हैं।

विज्ञापन
Modi Slogans Raised In Front Of CM Gehlot Jaisalmer Ramdevra Fair
लोागों से मिलते सीएम अशोक गहलाेत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जैसलमेर स्थित रामदेवरा मंदिर में लगे मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान रामदेवरा जी के भी दर्शन किए। अशोक गहलोत के मंदिर पहुचते ही भगवान के दर्शन के लिए कतारों में श्रद्धालु उनके सामने ही मोदी, मोदी के नारे लगाने लगे। काफी देर तक मंदिर में मोदी मोदी के नारे लगते रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए मंदिर परिसर में दर्शन के लिए चले गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह 11 बजे जयपुर से हेलिकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे यहां पहंचे थे। 
विज्ञापन

 

Modi Slogans Raised In Front Of CM Gehlot Jaisalmer Ramdevra Fair
सीएम ने किए रामदेवरा जी के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रामदेव मेला लोकदेवता बाबा रामदेव की स्मृति में लगया जाता है। संत बाबा रामदेव ने 1459 ई. में 33 वर्ष की आयु में  मसूरिया गांव में समाधि ली थी। उन्हें भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता था और उनके हिंदू, मुस्लिम, जैन और सिख समुदायों के उपासक हैं। बाबा की समाधि पर राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। 

कोरोना के कारण इस बार यह मेला दो साल बाद लगा है। बताया जा रहा है कि मेले के अंतिम दिन यानि सात सितंबर तक करीब 35 लाख श्रद्धालु बाबा की समाधि पर मत्था टेकने पहुंच सकते हैं। मंदिर का संचालन करने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया कि इस माह अब तक करीब पांच लाख से अधिक जातरू मसूरिया मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। राजस्थान सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed