फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   modi's advertisement sponsered by adani

'मोदी के विज्ञापन का खर्चा उठा रहा है कौन'

Fri, 11 Apr 2014 03:37 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
modi's advertisement sponsered by adani

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में उदयपुर और झुंझुनूं में बृहस्पतिवार को हुई रैलियों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए कहा आडवाणी में से व हटा दो, वही मोदी के विज्ञापनों पर पैसा खर्च कर रहा है।

विज्ञापन


भाजपा और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के बीच पिछले दिनों हुई खींचतान की ओर इशारा करते हुए कहा कि अडानी इन और आडवाणी आउट। भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की स्थिति बताने के लिए आडवाणी के साथ उन्होंने जसवंत सिंह का भी नाम लिया।
विज्ञापन


अपने 25 मिनट के भाषण में राहुल गांधी आरोप लगाया कि भाजपा चुनिंदा चमकते उद्योगपतियों की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस गरीब व कमजोर वर्ग की पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'महिलाओं के पीछे लगाते हैं पुलिस'

modi's advertisement sponsered by adani

राहुल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री महिलाओं के पीछे पुलिस को लगाते हैं। महिलाओं के फोन टेप करवाते हैं। वे महिलाओं की इज्जत नहीं करते। शक्ति का उपयोग महिलाओं को दबाने के लिए करते हैं। जबकि हम जनता को जोड़ते हैं। वे केवल गुजरात मॉडल की बात करते हैं। हम गरीब का भला सोचते हैं, वे उद्योगपतियों की चिंता करते हैं।

राहुल गांधी ने मोदी की ओर इशारा करते हुए एक बार फिर चौकीदार और चोरी की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि हमने कई प्रकार के अधिकार देकर जनता को चौकीदार बनाया, जबकि एक व्यक्ति (मोदी) खुद देश की तिजोरी की चाबी अपने पास लेकर चौकीदार बनना चाहता है। लेकिन ध्यान रखना चौकीदार भी चोरी करते हैं।

हाथ हटाकर लगाया फूल

modi's advertisement sponsered by adani

राहुल ने भ्रष्टाचार पर भाजपा को घेरने के प्रयास किए। उन्होंने कहा कि भाजपा आज भ्रष्टाचार की बात कर रही है, लेकिन वह यह तो बताए भ्रष्टाचार रोकने के लिए क्या करेगी। हमने सूचना का अधिकार दिया, लोकपाल दिया तथा कई कानून बनाए।

भाजपा खुद भ्रष्ट है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदीयुरप्पा भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। आज वे भाजपा के मंच पर सबसे आगे बैठते हैं। छत्तीसगढ़ में खनन घोटाला व मध्यप्रदेश के हालात किसी से छिपे हुए नहीं है। उन्होंने कहाकि जितने भी भ्रष्टाचार खुले वे आरटीआई के कारण खुले और यह अधिकार कांग्रेस ने आम आदमी को दिया।

राहुल ने कहा कि भाजपा ने हमारा चुनावी घोषणा पत्र चुराकर अपनी छवि बता दी है। हमारे घोषणा पत्र से हाथ का चिन्ह हटाकर फूल का चिह्न लगा दिया। खुद का कोई प्लान नहीं बताया।

अश्लील फिल्म मामले में गलती

modi's advertisement sponsered by adani

राहुल गांधी अपने भाषण के दौरान चूक भी कर गए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के विधायक विधानसभा में मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते हैं। जबकि विधानसभा में अश्लील फिल्म छत्तीसगढ़ के नहीं, बल्कि कर्नाटक के विधायक देख रहे थे।

राहुल ने कहा कि हम लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल ला रहे थे, लेकिन भाजपा ने उसे रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक के मंगलोर में भाजपा कायकर्ता महिलाओं को पीटते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed