फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   modi rally in barmer rajasthan

राहुल पर बरसे मोदी, 'धूम-2 बनी, धूम-3 नहीं बनेगी'

Sat, 12 Apr 2014 06:05 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
modi rally in barmer rajasthan

राजस्थान के बाड़मेर में शनिवार को आयोजित रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने लच्छेदार भाषण के जरिए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कड़ा जवाब दे डाला।

विज्ञापन


राहुल के धूम थ्री वाले बयान पर पलटवार करते हुए मोदी ने रोचक अंदाज में एक पूरा वाकया सुनाया कि धूम फिल्म में मोटर साइकिल और चोरी की कहानी है।

राजस्थान के गोपालगढ़ में जब दंगे हुए तो राहुल गांधी तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अंधेरे में रखकर यहां आए। वे जिस मोटर साइकिल पर आए वह चोरी की थी।
विज्ञापन


जिस आदमी के साथ वह बैठे वह हिस्ट्रीशीटर था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी मां के साथ मिलकर अब धूम और धूम टू बना चुके हैं, लेकिन धूम-3 नहीं बना पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में कहा था कि भाजपा धूम फिल्म की तरह प्रचार कर रही है। मोदी ने कहा कि जितना कीचड़ उछाला जाएगा, उतना कमल खिलेगा। मोदी ने भाजपा से बागी होकर बाड़मेर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जसवंत सिंह पर नाम लिए बिना कटाक्ष किया कि लोग पांच साल तक मुंडी नहीं दिखाते और चुनाव में सामने आते हैं।

चुनाव में गरीब, जैसे परीक्षा में भगवान

modi rally in barmer rajasthan

मोदी ने कहा कि बच्चों को परीक्षा के दौरान भगवान सबसे अधिक याद आता है, ठीक उसी तरह कांग्रेस को चुनाव के दौरान गरीब याद आता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को गरीबी में पर्यटन नजर आता है। जब चुनाव आते हैं शहजादे (राहुल) गरीब की कुटिया में जाते हैं और जैसे पर्यटक ताजमहल में फोटो खिंचवाते हैं, वैसे अपना फोटो खिंचवाते हैं।

उन्होंने कहा कि जो सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीबी नहीं समझ सकते। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने चाय बेचते हुए गरीबी को जिया है।

नाक रगड़ रही है कांग्रेस

modi rally in barmer rajasthan
मोदी ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस नाक रगड़ रही है व हाथ जोड़ रही है।

उन्होंने खुद के लिए कहा कि कांग्रेस ने कई बार उन्हें जेल में रखने की कोशिश की। अदालतों में झूठे मामले चलाए गए, लेकिन एक दिन भी जेल में नहीं रख पाए।

कांग्रेस सबसे कह रही है कि मोदी को रोको। उन्होंने दावा किया कि देश के कई राज्यों मे कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा और राजस्थान भी उन राज्यों में से एक है।

कई राज्यों में कांग्रेस दहाई तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

भरोसा हो तो देना वोट

modi rally in barmer rajasthan
मोदी ने कहा कि वे झूठे वादे नहीं करते। आपको भरोसा हो तो वोट देना, नहीं तो मत देना।

हम नदियों को जोडऩा चाहते है। इससे पानी की समस्या से जूझते रेगिस्तान के लोगों को राहत मिलेगी साथ ही बाढ़ की समस्या भी दूर होगी।

नदियों को जोडऩे का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था और उन्होंने इसके लिए विशेष प्रयास किए थे। लेकिन यूपीए सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

कच्छ में से आम दुनिया के बाजारों में एक्सपोर्ट होता है तो ऐसा राजस्थान के रेगिस्तान में क्यों नहीं हो सकता है?

वोट बैंक की राजनीति से विकास नहीं

modi rally in barmer rajasthan

मोदी ने कहा कि कभी-कभी बहुत पीड़ा होती है कि वोटबैंक की राजनीति ने देश को खोखला कर दिया है, बांट दिया है।

भाई-भाई के बीच दरार पड़ गई। यदि इस वोट बैंक की राजनीति को खत्म नहीं किया तो देश का विकास नहीं हो सकता।

पाकिस्तान से विस्थापित हिन्दू आकर यहां रह रहे हैं, उनकी चिंता होनी चाहिए।

लेकिन वोट बैंक की राजनीति ने सब बर्बाद कर दिया। हिंदुस्तान के नागरिक की तरह आप (पाकिस्तानी विस्थापित) भी हमारे हैं।

अमरिन्दर सिंह को घेरा

modi rally in barmer rajasthan
मोदी ने अमृतसर में कांग्रेस उम्मीदवार अमरिन्दर सिंह को घेरा।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से शिकायत की है कि शपथ पत्र में पत्नी और पुत्र के किसी भी बैंक अकाउंट की जानकारी नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि यदि अमरिन्दर पूरी जानकारी दे देते तो विदेश में रखे उनके धन के बारे में जानकारी मिल जाती। मोदी ने कहा कि इस मामले में सच सामने आये। देश की जनता को अमरिन्दर सच बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed