फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   modi has become the pm before elections

'चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी बन गए प्रधानमंत्री'!

Tue, 15 Apr 2014 12:33 PM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
modi has become the pm before elections

योग गुरू बाबा रामदेव ने दावा किया कि जनता ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को चुनाव से पहले ही प्रधानमंत्री मान लिया है।

विज्ञापन


उनके दावे के अनुसार भाजपा और गठबंधन 300 से भी अधिक सीटें मिलेंगी और कांग्रेस का साम्राज्य समाप्त हो जाएगा।

बाबा रामदेव ने सोमवार को श्रीगंगानगर में पत्रकारों से कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विदेशों से कालाधन देश में लाने के लिए विधेयक लाने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

मोदी प्रधानमंत्री बने तो

modi has become the pm before elections

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सत्ता में आया तो 100 दिन में विदेशी बैकों में जमा काला धन लाने के लिए संसद के पहले सत्र में विधेयक लाया जाएगा।

मोदी प्रधानमंत्री बने तो इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करेंगे। रामदेव ने आरोप लगाया कि विदेशों में भारतीयों का करीब एक लाख करोड रूपए कालाधन के रूप में है।

इसमें ज्यादातर एक परिवार विशेष के खानदान और उनके वफादारों का है। इसीलिए कांग्रेस कालेधन के मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को कालाधन, भ्रष्टाचार, किसान आयोग बनाने जैसे कुछ मुद्दों पर ठोस आश्वासन के बाद सशर्त समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed