फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA Sanyam Lodha expressed displeasure over list of Congress candidates from Rajasthan for Rajya Sabha

Rajya Sabha Election: राजस्थान कांग्रेस में 'रार'-विधायक लोढ़ा ने पूछा-राजस्थान का एक भी प्रत्याशी क्यों नहीं?

Mon, 30 May 2022 10:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 30 May 2022 10:50 AM IST
सार

राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं राजस्थान के उम्मीदवारों की लिस्ट से विधायक संयम लोढ़ा नाराज नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
MLA Sanyam Lodha expressed displeasure over list of Congress candidates from Rajasthan for Rajya Sabha
विधायक संयम लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा का चुनाव 10 जून को होना है। ऐसे में कांग्रेस ने रविवार को 10 उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें सबसे अधिक राजस्थान से तीन प्रत्याशियों का एलान किया गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अशोक गहलोत के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा ने नाराजगी जताई है। लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाने के क्या कारण हैं ?

विज्ञापन


विधायक लोढ़ा ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान से राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनीक और प्रमोद तिवारी के नामों का एलान किया गया है लेकिन तीनों में से कोई राजस्थान से नहीं है। इससे पार्टी कार्यकर्ता को निराशा हाथ लगी है। 
विज्ञापन



इसके साथ ही संयम लोढ़ा ने पार्टी आलाकमान से उम्मीदवारों की लिस्ट पर फिर से विचार कर राजस्थान से किसी एक नेता को राज्यसभा के लिए नामित करने का भी आग्रह किया है। लोढ़ा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो इसका असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ता को समान अवसर मिलने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव होना है। इन चुनावों में कांग्रेस की दो सीटों पर और भाजपा की एक सीट पर स्थिति मजबूत है। चौथी सीट के लिए दोनों ही पार्टियों में कड़ी टक्कर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed