फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA Ramlal Sharma targeted the government regarding CHO paper leak

CHO paper leak: विधायक रामलाल बोले- राजस्थान फिर नाकाम, कठोर कानून बनाने की झूठी वाहवाही लूट रही सरकार

Thu, 23 Feb 2023 02:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Feb 2023 02:43 PM IST
सार

सीएचओ पेपर लीक को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार को घेरा। कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में है और सरकार कठोर कानून बनाने की झूठी वाहवाही लूटने में लगी है।

विज्ञापन
MLA Ramlal Sharma targeted the government regarding CHO paper leak
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीएचओ पेपर लीक को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार को घेरा। कहा कि लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल चुकी ये पेपर लीक माफ़िया आखिरकार कब रुकेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सीएचओ की परीक्षा का आयोजन हुआ है। परीक्षा के उपरांत सीएचओ संघर्ष समिति के कई सदस्यों और पदाधिकारियों ने इस बात को कहा कि सोशल मीडिया पर सवेरे आठ बजकर दो मिनट पर ही पेपर आ चुका था, लेकिन तत्कालीन समय में अधीनस्थ बोर्ड ने कहा कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। कुछ लोग पेपर लीक की अफ़वाह फैला रहे हैं। तीन दिन के बाद पुख़्ता सबूत आने के बाद अधीनस्थ बोर्ड को भी लगा कि पेपर लीक होने की पूरी संभावना है, लेकिन जब तक एसओजी इस तरीके की पुष्टि नहीं कर देती तब तक पेपर लीक हम नहीं करेंगे।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार फिर नाकाम
भारतीय जनता पार्टी लगातार मांग करती आ रही है कि प्रदेश सरकार राजस्थान के अंदर निष्पक्षता के साथ परीक्षा कराने में नाकाम साबित हुई है और अब सीएचओ भर्ती परीक्षा भी पेपर लीक होना इस बात को प्रमाणित करता है कि न तो पेपर लीक माफ़िया को सरकार का डर है और न ही पुलिस का डर है। बस सरकार कठोर कानून बनाने की झूठी वाहवाही लूट रही है। आवश्यकता इस बात की है कि सरकार भेदभावपूर्ण और द्वेषतापूर्ण कार्रवाइयों से दूर रहते हुए निष्पक्षता के साथ जांच करें और जब तक कानून का शिकंजा वास्तविकता के अंदर जो गुनहगार है उन गुनाहगारों की गिरेबान तक नहीं पहुंचेगा, तब तक यह पेपर लीक रुकने वाला नहीं है। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ अंधकार कर चुकी ये पेपर लीक माफ़िया आखिरकार कब तक रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed