{"_id":"6307960ab5f97e3bb344581e","slug":"mla-bharat-singh-and-pramod-bhaya-seen-together-in-kota-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस के दो कट्टर विरोधी नेताओं ने साथ में की सीएम की अगवानी, विधायक ने मंत्री को कहा था चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस के दो कट्टर विरोधी नेताओं ने साथ में की सीएम की अगवानी, विधायक ने मंत्री को कहा था चोर
Thu, 25 Aug 2022 09:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:02 PM IST
सार
विधायक भरत सिंह और खान मंत्री प्रमोद भाया के एक साथ नजर आने पर राजनीति के जानकारों ने कहा कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत चाहते हैं कि पार्टी के सभी नेता एक साथ नजर आए। जिससे प्रदेश होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों के बीच एक अच्छा संदेश जाए।
विज्ञापन
सांगोद विधायक भरत सिंह ने खान मंत्री प्रमोद भाया ने सीएम की अगवानी की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाढ़ ग्रस्त हाड़ौती के दौरे पर गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर साबित कर दिया गया उन्हें ऐसे ही जादूगर नहीं कहा जाता है। वह नामुमकिन को भी मुमकिन कर देते हैं। सीएम का ऐसी ही एक जादू बाढ़ ग्रस्त हाड़ौती दौरे पर देखने के मिला।
विज्ञापन
दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बाढ गस्त जिलों का दौरा किया। इस दौरान वह हाड़ौती भी पहुंचा। जहां सांगोद विधायक भरत सिंह और बारां से विधायक और खान मंत्री प्रमोद भाया को एक साथ सीएम की अगवानी करते देखा गया। अब आप सोच रहे होंगे कि दोनों नेताओं का सीएम की अगवानी करने में खास बात क्या है?
विज्ञापन
इसमें खास यह है कि विधायक भरत सिंह और प्रमोद भाया एक दूसरे के कड़े आलोचक बताए जाते हैं। कई मौकों पर दोनों नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में दोनों विधायकों को एक साथ सीएम की अगवानी करना प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सांगोद विधायक भरत सिंह ने खान मंत्री प्रमोद भाया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सीएम से मंत्री भाया को बर्खास्त करने की तक की मांग कर दी थी। भरत सिंह प्रमोद भाया को चोर तक कह चुके हैं। इसके बाद भी यह दोनों जनप्रतिनिधि कोटा एयरपोर्ट पर एक साथ सीएम अशोक गहलोत की अगुवाई करते हुए नजर आए।
दोनों विरोधी नेताओं के एक साथ नजर आने पर राजनीति के जानकारों ने कहा कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत चाहते हैं कि पार्टी के सभी नेता एक साथ नजर आए। जिससे प्रदेश होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों के बीच एक अच्छा संदेश जाए।