{"_id":"652630afaf36ed172d01c429","slug":"miscreants-vandalized-restaurant-looted-cash-at-gunpoint-and-escaped-in-dholpur-panic-in-market-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: बदमाशों ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, हथियार के बल पर नकदी लूट कर फरार; बाजार में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: बदमाशों ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, हथियार के बल पर नकदी लूट कर फरार; बाजार में दहशत
Wed, 11 Oct 2023 10:50 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धोलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धोलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:50 AM IST
सार
Dholpur: कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि हरदेव नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने बताया रेस्टोरेंट संचालक को मुकदमा दर्ज कराने के लिए बोला गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय और रेस्टोरेंट का टूटा हुआ कांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके के हरदेव नगर में मंगलवार देर शाम को एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में हमला कर दिया। यहां बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर नकदी लूटी और तोड़फोड़ कर फरार हो गए। इस वारदात से बाजार में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम को एक दर्जन से अधिक बदमाश हरदेव नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में घुस गए। फिर बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक बबलू खान से मारपीट शुरू कर दी। रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ कर करीब 35 हजार की नकदी को लूट लिया। उसके बाद रेस्टोरेंट संचालक की बाइक तोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
संचालक बबलू खान ने बताया कि एक बदमाश की पहचान कार्तिक के रूप में की गई है। बदमाशों ने रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ दिए हैं। संचालक ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनकी बाइक को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। उसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि हरदेव नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने बताया रेस्टोरेंट संचालक को मुकदमा दर्ज कराने के लिए बोला गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर, अचानक हुई घटना से बाजार में दहशत फैल गई। घटना से पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गस्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।