{"_id":"64b4bbcb1b9dac631902d463","slug":"miscreants-break-glass-of-app-lawyer-car-in-bharatpur-hindi-news-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में एपीपी वकील की कार के शीशे तोड़े, बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में एपीपी वकील की कार के शीशे तोड़े, बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को बनाया निशाना
Mon, 17 Jul 2023 09:25 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 17 Jul 2023 09:25 AM IST
सार
भरतपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कार के शीशे ताेड़ने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के थाना मथुरा गेट इलाके में सरकारी एपीपी वकील की कार के बदमाशों ने शीशे तोड़कर दिए। 2 बाइक और स्कूटी पर आए 6 बदमाश वकील के घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भरतपुर के थाना मथुरा गेट इलाके के गोपालगढ़ में रहने वाले सरकारी वकील तरुण जैन के घर के बाहर खड़ी कार पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश कार के शीशे तोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार पर हमले की सूचना मिलते ही थाना मथुरा गेट पुलिस और सीओ सिटी नगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जाचं के दौरान वकील के घर में लगे सीसीटीवी चेक किए गए तो उसमें 2 बाइक और 1 स्कूटी पर 6 बदमाशों के आने का फुटेज मिला है। एक बाइक आगे चल रही थी, बीच में स्कूटी और पीछे एक बाइक चल रही थी। इसी बीच स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति ने कार के शीशे को उसके हाथ में मौजूद हथियार से तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।