{"_id":"6407164776f96c747700a633","slug":"misbehavior-with-the-wives-of-the-martyrs-defense-minister-rajnath-singh-spoke-to-cm-ashok-gehlot-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं से मारपीट का मामला, रक्षा मंत्री सिंह ने सीएम गहलोत से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं से मारपीट का मामला, रक्षा मंत्री सिंह ने सीएम गहलोत से की बात
Tue, 07 Mar 2023 04:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:27 PM IST
सार
जयपुर में पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बात की है। सीएम गहलोत ने उन्हें मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीते रविवार को पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। वीरांगनाएं सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहीं हैं। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन कर बात की। इस दौरान सीएम गहलोत ने उन्हें मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले में राजस्थान के कई जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान राज्य सरकार ने शहीदों के परिवारों से कई वादे किए थे, लेकिन शहीदों की विधवाओं का कहना है कि ये वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। अपनी मांगों को लेकर विधवाएं बीते रविवार को अशोक गहलोत से मिलने उनके आवास पर पहुंची थीं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएम से नहीं मिलने दिया। इस दौरान पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों ने विधवाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान दो महिलाओं को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
इसी के विरोध में शहीदों की विधवाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने पायलट से कहा कि राज्य सरकार ने 2019 में हुए आतंकी हमले के बाद शहीदों के परिवारों से किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। पायलट ने वीरांगनाओं की मांगों पर विचार करने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भी लिखा है।
सचिन पायलट ने अपने पत्र महिलाओं को उनका हक दिए जाने के बात कही। साथ ही मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग भी की है।