फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor Girl Raped In Banswara Eight Months Pregnant

Rajasthan: नाबलिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा युवक, अब आठ महीने की गर्भवती

Fri, 26 Aug 2022 09:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 Aug 2022 09:22 PM IST
सार

मामले में खास बात यह है कि जिस दौरान शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए उस समय वह नाबालिग थी, लेकिन कुछ समय बाद वह बालिग हो गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत ही केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Minor Girl Raped In Banswara Eight Months Pregnant
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ 2021 से दुष्कर्म कर रहा था। अब वह आठ महीने की गर्भवती है। उसके गर्भवती होने की जानकारी लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिसंबर 2021 में पीड़िता उदयपुर रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान से पढ़ाई कर रही थी। वह पास के एक कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सागवाड़ा के रहने वाले जयेश नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद से शादी करने का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। 
विज्ञापन


इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया और उसने पीड़िता से बात करना भी बंद कर दिया। अब पीड़िता आठ महीने की गर्भवती है, उसने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले में खास बात यह है कि जिस दौरान शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए उस समय वह नाबालिग थी, लेकिन कुछ समय बाद वह बालिग हो गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत  केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी को भी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed