{"_id":"61fa393a991768602c167867","slug":"minister-ramesh-meena-does-not-follow-the-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीय नियम नहीं मानते: मंत्री रमेश मीणा शाम छह बजे के बाद जंगल के रास्ते गुजरे, चार बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीय नियम नहीं मानते: मंत्री रमेश मीणा शाम छह बजे के बाद जंगल के रास्ते गुजरे, चार बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलता
Wed, 02 Feb 2022 01:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:26 PM IST
सार
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने शाम छह बजे काफिले के साथ गणेश धाम से रणथंभौर दुर्ग जाने वाले रास्ते पर प्रवेश किया। उनके काफिले में करीब 15 गाड़ियां शामिल थीं।
विज्ञापन
देर शाम 7:30 बजे जंगल के मख्य द्वार से बाहर निकला मंत्री का काफिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियम कायदे सिर्फ आम आदमी पर लागू होते हैं, वीआईपी या वीवीआईपी के लिए कोई नियम नहीं होता है। वे अपनी जरूरत के हिसाब से नियम बदल लेते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार के मंत्री रमेश मीना ने ऐसा कर के दिखा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, मंगलवार शाम 6 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने अपने काफिले के साथ गणेश धाम से रणथंभौर दुर्ग जाने वाले रास्ते पर प्रवेश किया। इस दौरान मंत्री के काफिले में करीब 15 गाड़ियां शामिल थीं। शाम 7: 40 पर जंगल के मख्य द्वार से मंत्री का काफिला बाहर निकला। नियमानुसार जंगल या गणेश मंदिर पर जाने के लिए शाम चार बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी मंत्री मीणा उस रास्ते से नियम तोड़कर गुजर गए।
विज्ञापन
आखिर नियम में छूट क्यों
मंत्री का इस तरह नियम तोड़कर जंगल के रास्ते से जाना समझ से परे हैं, जबिक यहां शाम चार बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता है। मामले सामने आने के बाद मंत्री से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन